गुरुवार को लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। इस भीषण गर्मी में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने जमकर पसीना बहाया है। वहीं, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने इस चुनावी मौसम में पिछले 55 दिनों में 108 जनसभाएं और रोड शो, 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टेलीविजन साक्षात्कार और पांच प्रिंट साक्षात्कार किए।

इसे भी पढ़ें – यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 15 की मौत, 40 घायल

हिमाचल में किया अंतिम रोड शो

प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक विशाल रोड शो के साथ अपने लोकसभा चुनाव अभियान का समापन किया। जाखू मंदिर में हनुमान की पूजा करने के बाद प्रियंका गांधी ने सोलन में इस चुनाव अभियान का अपना अंतिम रोड शो किया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। अपने 55 दिनों के जोरदार चुनाव अभियान में, प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में हजारों कार्यकर्ताओं के दो सम्मेलनों को भी संबोधित किया।

Share.
Exit mobile version