T20 World Cup चैंपियन टीम इंडिया की वतन वापसी हो गई है। तीन दिन से बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट के बाद टीम होटल ITC पहुंची। इसके बाद करीब 11 बजे भारतीय टीम पीएम मोदी से मुलाकात करेगी।

इसे भी पढ़ें – कौन होगा भारत का अगला टी-20 कप्तान ? ये तीन चौंकाने वाले नाम है रेम में सबसे आगे

वहीं, फैंस ने एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ी भी ढोल की ताल पर नाचते दिखे। सुबह 5 बजे से ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट फैंस जमा हो गए। बता दें कि टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा गया था।

मुंबई में होगी विक्ट्री परेड

वहीं, मुंबई में शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होगी। विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लोगों से इस परेड में शामिल होने की अपील भी की।

Share.
Exit mobile version