भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है। भारत ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर परमाणु बम बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। नागपुर की इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड ने तीन नए विस्फोटक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं। जो किसी भी हथियार के फायरपावर को बढ़ा देते हैं। इस विस्फोटक का इस्तेमाल किसी भी वॉरहेड या बम में किया जा सकता है। इसका नाम सेबेक्स 2 है। इसका ब्लास्ट इफेक्ट इतना खतरनाक है कि टारगेट का चूरमा बन जाता है।

इसे भी पढ़ें – 24वां SCO शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को अस्ताना में, विदेश मंत्री भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

ये भारत का सबसे गैर-परमाणु विस्फोटक

आपको बता दें कि भारत का अभी तक का सबसे घातक गैर-परमाणु विस्फोटक ब्रह्मोस मिसाइल के वारहेड में लगता है, जिसकी टीएनटी तुल्यता 1.50 है। वहीं सेबेक्स-2 की TNT तुल्यता 2.01 है यानी ये अब तक का सबसे घातक गैर-परंपरागत विस्फोटक है। ये दुश्मन के बंकरों, सुरंगों और अन्य किलेबंदी वालों जगहों को निशाना बनाने में कारगर है। सेबेक्स-2 के फॉर्म्युलेशन को भारतीय नौसेना ने टेस्टिंग के बाद सर्टिफाई भी कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने अत्याधुनिक विस्फोटक तकनीक में भी अपना झंडा बुलंद कर दिया है।

Share.
Exit mobile version