नई दिल्ली : लोकसभा में राहुल गांधी के हिन्दू विरोधी बयान के (BJP Protest Against Anti Hindu Statement) खिलाफ बुधवार को दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने राहुल गांधी को देश के हिन्दुओं से माफी मांगने की मांग की। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिगेट्स को तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, तो दूसरे बेरिगेट्स के सामने पुलिस उन्हें रोक दिया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में इतने दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी की ड्राई डे की लिस्ट

BJP Protest Against Anti Hindu Statement – पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद तेजस्वी सूर्या, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी सहित अन्य पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने ले गई, जहां से उन्हें कुछ देर के बाद छोड़ दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हिन्दू संस्कृति को गाली देना, हिन्दुओं को गाली देना, उन्हें आतंकवादी कहना, यह सब चुनावी हिन्दू राहुल गांधी की साजिश है। जिसका जवाब देश के करोड़ों हिन्दू जरूर देंगे।

इसे भी पढ़ें – सरकारी स्कूलों के पांच हजार से अधिक शिक्षकों का एक साथ तबादला

उन्होंने कहा कि एक तरफ आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता कहते हैं और दूसरी तरफ हिन्दू हिंसक होता है यह संसद में चिल्ला चिल्ला कर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू हिंसक होता तो अब तक काशी एवं मथुरा से मस्जिद हटकर मंदिर बन गये होते। सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन के अंदर सोची समझी राजनीतिक चाल चली है क्योंकि उन्हें अपनी बहन
प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाना है।

Share.
Exit mobile version