महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Shinde On BJP) नई सरकार के बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदुत्व के लिए भाजपा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा समर्थन करने का भरोसा जाताया है। सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में शिंदे सरकार के पक्ष में 164 वोट आए थे।

इसे भी पढ़ें – गुजरात में मेरी सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त – अरविन्द केजरीवाल

Shinde On BJP – समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीएम शिंदे ने महाविकास अघाड़ी सरकार के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना विधायकों को एमवीए शासन में काम करना मुश्किल हो रहा था और इसमें शामिल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सियासी जमीन हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।

शिंदे ने कहा, ‘जनता में धारणा थी, सभी अनुमान लगा रहे थे कि भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। लेकिन उन्होंने लोगों को दिखाया है कि इन 50 लोगों ने हिंदुत्व की विचारधारा की बात की और इनका एजेंडा विकास और हिंदुत्व का है और इनका समर्थन किया जाना चाहिए।  उन्होंने ज्यादा संख्या, ज्यादा विधायक होने के बावजूद हमारा समर्थन किया। उन्होंने हमे मुख्यमंत्री पद के लिए हमें समर्थन दिया।शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें राज्य को विकास की ओर आगे ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, ‘यह बड़ी बात है। केंद्र हमारे साथ है। हमने कुछ भी गैर कानूनी नहीं किया है। चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना का गठबंधन था। हम उस पार्टी के गठबंधन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – एकनाथ शिंदे का खुलासा, बीजेपी के साथ 5 बार की सरकार बनाने की कोशिश

सीएम शिंदे ने अगले विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि 170 विधायक गठबंधन के साथ हैं और केवल 30 बाकी हैं। उन्होंने कहा, ‘हम 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर सकते हैं।’ देवेंद्र फडणवीस के उप मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी शिंदे ने कहा कि उन्होंने ‘बड़ा दिल’ दिखाया है। उन्होंने जानकारी दी कि फडणवीस ने भाजपा के निर्देशों को माना है।

Share.
Exit mobile version