Haryana IPS HPS Transfer : हरियाणा में पुलिस विभाग में लोकसभा चुनाव के बाद पहला बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें 23 IPS और 27 HPS समेत कुल 50 अफसरों का तबादला किया गया है। सोनीपत के पुलिस कमिश्नर सतीश बालन को हटाकर करनाल के IG सतेंदर कुमार को नया CP लगाया गया है। बालन अब झज्जर के पुलिस कमिश्नर होंगे। अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह को हटाकर कुरूक्षेत्र भेज दिया गया है। उनकी जगह पर कुरूक्षेत्र के एसपी सुरिंद्र सिंह भौरिया को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा के BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में क्यों लगे ‘गब्बर-गब्बर’ के नारे?

इनका भी हुआ तबादला

हिसार के SP मोहित हांडा को करनाल भेज दिया गया है। उनकी जगह पर करनाल के SP दीपक सहारन को भेजा गया है। सरकार ने इस फेरबदल में 8 जिलों के SSP और 2 पुलिस कमिश्नर बदले हैं। वहीं जीटी रोड बेल्ट 3 SP और 3 IG और CP के अलावा 9 DSP भी बदले गए हैं। इस बेल्ट में अंबाला, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और कैथल जिला आता है। जहां 30 विधानसभा सीटें हैं।

Share.
Exit mobile version