दिल्ली समेत देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून(Monsoon) पहुंच चुका है। भारी बारिश से राजधानी की सड़कों पर लबालब पानी भर गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉनसून किसे कहते हैं और ये कैसे आता है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें – संसद में राहुल गांधी ने उठाया NEET का मुद्दा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

जाने किसे कहते हैं Monsoon

दरअसल मॉनसून एक मौसमी हवा होती है। अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आने वाली हवाओं को मॉनसून कहते हैं। ये हवाएं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में भारी बारिश कराती हैं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा देश में मॉनसून आने की घोषणा तब की जाती है जब केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में मॉनूसन की शुरुआत की घोषणा करने वाले 8 स्टेशनों में लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश होती है। भारत में सामान्य मॉनसून आमतौर पर 1 से 4 जून के बीच केरल में दस्तक देता है।

इसे भी पढ़ें – Delhi Airport के टर्मिनल 1 की छत गिरी, 1 की मौत, कई लोग घायल

भारत में आते हैं दो मॉनसून

हालांकि, भारत में मॉनसून की एंट्री दो बार होती है। पहला मॉनसून जून और जुलाई के महीने में एंट्री ले लेता है, इसे समर मॉनसून कहते हैं। वहीं, भारत में दूसरा मॉनसून सितंबर- अक्टूबर महीने में होता है, जिसे विंटर मानसून का नाम दिया गया है।

Share.
Exit mobile version