Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज
    • भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, देश में शोक की लहर

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, देश में शोक की लहर

    April 26, 2023 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मोहाली : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता एवं पंजाब (Prakash Singh Badal Passed Away) के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बादल ने 8.20 बजे आखिरी सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर लगभग एक हफ्ता पहले यहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। श्री बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का 75 वर्ष की उम्र में 24 मई 2011 को निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं।

    इसे भी पढ़ें – 409 नौजवानों को मिली सरकारी नौकरियां, भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    श्री बादल का जन्म आठ दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुलखुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। वह पंजाब केउप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। श्री बादल की बहू एवं सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री भी रह चुकी हैं। श्री बादल ने देश की आजादी के समय 1947 से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने सबसे पहले सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय वह सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। वर्ष 1957 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता था। वर्ष 1969 में वह दोबारा विधायक बने और 1969-70 में पंचायतीराज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे। वह 1970-71, 1977-80 और 1997-2002 में तथा इसके बाद एक मार्च 2007 से 2017(दो बार) यानि कुल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। वह वर्ष 1972, 1980 और 2002 में विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे। श्री
    बादल केंद्र में प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई सरकार में सांसद एवं मंत्री भी रहे।

    इसे भी पढ़ें – मादक पदार्थों के कारोबार में सांठगांठ, भगवंत मान ने पीपीएस अधिकारी को बर्खास्त करने का दिया आदेश

    Prakash Singh Badal Passed Away – श्री बादल 2022 में विधानसभा का चुनाव हार गए थे। यह उनके राजनीतिक जीवन की पहली हार थी। वह अधिक उम्र के कारण चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन बेटे सुखबीर बादल के आग्रह और पंजाब में शिअद की कमजोर स्थिति को देखते हुए वह चुनाव मैदान में उतरे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले वह सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार थे। इसके बाद वह राजनीतिक तौर पर निष्क्रय हो गये थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप

    जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ सामान

    पंजाब एंड सिंध बैंक में 76 लाख के फर्जी लोन का भंडाफोड़, सीए समेत 7 आरोपियों पर केस दर्ज

    SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्किलें

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की FIR रद्द

    मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की इनकम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.