नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सोसाइटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में टैंक की सफाई कर रहा कर्मचारी और उसे बचाने के लिए अंदर उतरा सिक्योरिटी गार्ड शामिल है। इस (tragic accident in Aldico Society) हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में मातम का माहौल है और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
tragic accident in Aldico Society – राजस्थान के करौली जिले के निवासी शशिकांत शर्मा एल्डिको सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान टैंक के भीतर मौजूद अत्यधिक जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वह दम घुटने से बेहोश होकर गिर पड़े। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
साथी को बचाने बिना सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतरा सिक्योरिटी गार्ड, दोनों की गई जान
शशिकांत को बचाने के लिए सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड आकाश बिना किसी सुरक्षा उपकरण और किट के तुरंत टैंक में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी कुछ ही पलों में बेहोश हो गया। देखते ही देखते दोनों सफाईकर्मी और गार्ड टैंक के अंदर गहराई में फंस गए।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


