तिरुवनंतपुरम : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मंगलवार को कहा कि वह वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी। भाकपा के (CPI Announced To Field Candidate In Wayanad) प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम ने संवाददाताओं से कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल भाकपा के पास वायनाड लोकसभा सीट है और उसका उम्मीदवार उपचुनाव में चुनाव लड़ेगा।
इसे भी पढ़ें – मराठा समुदाय को OBC कोटे से आरक्षण नहीं दिया जा सकता, जातीय जनगणना होनी चाहिए : भुजबल
उन्होंने कहा, ‘इसमें संदेह क्या है? भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुकूल हो। हम निश्चित रुप से वहां अपना उम्मीदवार उतारेंगे।’ प्रियंका गांधी वाद्रा की उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर बिनॉय विश्वम ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी क्षेत्र में अपना उम्मीदवार चुनने की पूरी स्वतंत्रता है। वाम नेता ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी की योजना वायनाड सीट खाली करने की थी, तो उन्हें राहुल गांधी जैसे एक प्रमुख नेता को दक्षिण में लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी।
इसे भी पढ़ें – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर अहम बैठक आज, लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर हो सकती है चर्चा
CPI Announced To Field Candidate In Wayanad – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा ने हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की एक बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे और वायनाड सीट खाली करेंगे। उन्होंने कहा कि वायनाड से राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ेंगी।