पंजाब की फिरोजपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग हुई है। जिसमें कांग्रेस नेता ललित पासी घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। और मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – Punjab Weather : पंजाब में राहत की बारिश के बाद गिरा पारा, जाने आने वाले दिनों के मौसम का हाल
फिरोजपुर एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि फिरोजपुर शहर में फायरिंग हुई। इसमें एक युवक घायल हो गया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि ललित पासी जेल के बाहर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर है।