Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने BJP को दी खुली चुनौती
    • भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    • PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सीएम मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार

    सीएम मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार

    May 7, 2024 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए सुनाम में प्रचार किया। उन्होंने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से मीत हेयर को रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की।

    मीत हेयर को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से है जीताना

    लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आपका जोश और उत्साह देखकर मुझे 2014 की याद आ रही है। उस समय भी ऐसे ही लोग मेरा समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में मैं यहां से 2 लाख 14 हजार वोटों से जीता था, लेकिन इस बार आपको मीत हेयर को कम से कम ढ़ाई लाख वोटों से जीताकर एक नया रिकॉर्ड कायम करना है।

    इसे भी पढ़ें – चुस्पिंदरबीर सिंह चहल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

    सुनाम के लोगों से मान ने कहा कि सुनाम मेरी कर्मभूमि है। यहां मैं मंडी में गेंहू लेकर आता था। यहीं से मैंने कॉलेज पास किया है। बहुत लोगों को मैं आज भी नाम से जानता हूं। यहीं मेरा नानका (नानी का गांव) भी है। यहां मैं मटके वाली कुल्फी खाता था। मास्टर जी की किताब दुकान से लेकर बंगाली डॉक्टर का अस्पताल मुझे आज भी याद है। यहां तो मुझे प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग हमें यहां बिना प्रचार किए ही वोट दे देंगे।

    कांग्रेस उम्मदीवार पर भी बोला हमला

    भगवंत मान ने कहा कि आपने सतौज गांव के एक साधारण से मास्टर के लड़के को राज्य की इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसकी वजह से आज मेरा नाम राष्ट्रीय स्तर पर लोग जानते हैं। मैं भी देश में पंजाब का मान बढ़ाता हूं। देश में जहां कहीं भी जाता हूं वहां ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे गुंजने लगते है क्योंकि सभी को पता है कि मैं पंजाब से हूं।

    मान ने संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा पर हमला बोला और कहा उन्हें संगरूर के 10 गांव का नाम तक पता नहीं है और वह यहां से चुनाव लड़ने चले आए हैं। वह चंडीगढ़ से संगरूर आने के लिए जीपीएस की मदद लेते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे उम्मीदवार को किसी भी कीमत पर न जीतने दें जो यहां के लोगों के बारे में जानता ही नहीं है।

    इसे भी पढ़ें –  बीएसएफ ने अमृतसर में चीन निर्मित दो ड्रोन बरामद किए

    पंजाब का विकास पहली प्रथामिकता

    मान ने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और कहा कि कि किसानों को दिन में ही बिना कट लगाए 11 घंटे बिजली दी जाए, ताकि उनका समय और ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद न हो।

    मान ने बादल परिवार पर भी हमला बोला और कहा कि बादल परिवार के सारे लोग चुनाव हार चुके हैं। सिर्फ हरसिमरत कौर बादल ही बाकी है। इस चुनाव में हरसिमरत कौर का बठिंडा से जमानत जब्त होने वाला है। उसके बाद बादल परिवार में सब हारे हुए उम्मीदवार हो जाएंगे, फिर वे लोग आपस में एक दूसरे पर इस बात के लिए दोषारोपण नहीं करेंगे कि ‘तू हार गया’ क्योंकि सभी हारे हुए होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर

    महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP

    मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला

    मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

    सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.