Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP
    • सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, मच गया राजनीतिक हंगामा
    • हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी
    • ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’
    • दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप
    • सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा
    • देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, December 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100% खरीद : हरचंद सिंह बरसट

    पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100% खरीद : हरचंद सिंह बरसट

    May 8, 2024 पंजाब 3 Mins Read
    पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100% खरीद : हरचंद सिंह बरसट
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रबी सीजन 2024-25 के दौरान पंजाब की मंडियों में पहुंचा गेहूं लगभग सौ प्रतिशत खरीदा जा चुका है और आगे भी मंडियों में आने वाले गेहूं की खरीद तुरंत की जाएगी। यह विचार पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने मंडियों में चल रहे खरीद कार्यों का जायजा लेने के दौरान व्यक्त किये।

    इसे भी पढ़ें –  सीएम मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार

    अब तक हो चुकी 123.81 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक

    उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य की मंडियों में अब तक 123.81 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 123.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि रबी सीज़न 2024-25 के दौरान कैश क्रैडिट लिमिट 30,077 करोड़ में से अब तक किसानों को 25387.8 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधा को मुख्य रखते हुए मंडियों में खरीद कार्यों को चलाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है

    और इसके परिणामस्वरूप मंडियों में गेहूं की खरीद के कार्यों को बिना किसी समस्या के पूर्ण किया जा रहा है और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा अधिकारियों की टीमें बनाकर मंडियों में चेकिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और उनकी बेहतरी और अच्छे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।

    इसे भी पढ़ें –  बीएसएफ ने अमृतसर में चीन निर्मित दो ड्रोन बरामद किए

    अधिकारी और कर्मचारी कर रहे लगन के साथ काम

    उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिन-रात पूरी लगन के साथ काम किया है, तभी इतना बड़ा काम बहुत कम समय में सुचारु रूप से हो सका है, जिससे किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को मंडियों में सुविधा दी जा सकी और किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

    इस कार्य को पूरा करने में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पनसप, मार्कफेड, पनग्रेन और वेयरहाउस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग दिया है। जिसके लिए ये सभी धन्यवाद के पात्र हैं। चेयरमैन ने कहा कि सबसे बड़ा धन्यवाद उस परमात्मा का है, जिनकी तरफ से छिट-पुट समस्याओं के अलावा कुल मिलाकर अच्छा मौसम प्रदान किया गया।

    इसे भी पढ़ें – चुस्पिंदरबीर सिंह चहल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल

    लगभग सारी गेहूं की हो चुकी खरीद

    बरसट ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की 1907 निर्धारित मंडियों और 826 टेंपरेरी खरीद केंद्रों में अब तक 123.81 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 123.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 116.46 लाख मीट्रिक टन गेहूं सरकारी एजेंसियों और 6.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की निजी स्तर पर खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों से 74.17 लाख मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग हो चुकी है।

    बीते दिन मंडियों में 1.80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जबकि 1.98 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। पंजाब में अब तक संगरूर जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की आवक और खरीद हुई है। यहां सरकारी और निजी स्तर पर 1198029 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जबकि दूसरे नंबर पर पटियाला में 925382 मीट्रिक टन और तीसरे नंबर फिरोजपुर में 847242 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब में पकड़ा गया चुनाव में बांटने के लिए आया शराब का ट्रक! आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर के गांवों में मतदान प्रक्रिया शुरू, 9 चुनाव चिन्हों में सिमटी सियासी जंग

    पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी! पूर्व विधायक के भतीजे की ताबड़तोड़ चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

    AAP सरकार लाई बदलाव: सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में बुड्ढा दरिया बना जीवंत

    Greening Punjab Mission :12,55,700 रिकॉर्ड वृक्षारोपण से पंजाब बना ग्रीन ज़ोन, राज्य की सबसे बड़ी पर्यावरणीय उपलब्धि

    PILBS मोहाली में पहली सफल लिवर ट्रांसप्लांट, देश भर के सरकारी अस्पतालों के लिए बना रोल मॉडल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.