पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी अब जानलेवा होने लगी है। इसी के चलते भारत-पाकिस्तान के जैसलमेर बॉर्डर पर तैनात BSF का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जवान की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। वर्तमान में देशभर में प्रचंड गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है। इसका असर रेगिस्तानी बॉर्डर पर भी है, जहां तापमान 55 डिग्री से भी ऊपर चला गया है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा के लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री, बीजेपी विधायक ने कही कांग्रेस नेता को पाकिस्तान भेजने की बात
भीषण गर्मी के चलते बिगड़ी तबीयत
अजय कुमार रविवार को सीमा चौकी भानु पर तैनात थे। भीषण गर्मी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। रामगढ अस्पताल परिसर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।