जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर 10 जुलाई को मतदान होना है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को जालंधर में एक बड़ा झटका लगा है। कमलजीत भाटिया (Kamaljeet Bhatia ) ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कमलजी भाटिया को पार्टी में शामिल करवाया है। माना जा रहा है कि उनके आप में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी को जालंधर उपचुनाव में मजबूती मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें – Punjab Weather : पंजाब में मानसून ने ली एंट्री, 1 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी

लोकसभा चुनाव से पहले हुए थे भाजपा में शामिल

बता दें कमलजीत सिंह भाटिया लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। साथ ही 15 नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन जालंधर उपचुनाव से पहले उनकी घर वापसी हो गई है।

Share.
Exit mobile version