लेकिन आप सोच रहे होंगे कि ये गोल्डन मिल्क आख़िर है क्या?

गोल्डन मिल्क दुनिया के अन्य देशों के लिए नई रेसिपी हो सकती है लेकिन भारत के लोगों के लिए ये सदियों पुराना दादी नानी का नुस्खा है| ये घर-घर में इस्तेमाल किया जाने वाला नुस्खा है जो नानी-दादी के वक्त से कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है|

पश्चिमी देश आज जिसे ‘गोल्डन मिल्क’ कह रहे हैं, वो भारत के लोगों के लिए ‘हल्दी वाला दूध’ है| इसकी ख़ास खूबियों की वजह से अब यह देश विदेश में काफी फेमस होता जा रहा है |

इसे बनाना जितना आसान है, इसकी खूबियां भी उतनी ही लाजवाब हैं। दुनिया भर के कॉफी शॉप्स में ये बिकने लगा है और इसके फायदों की वजह से काफी लोग इसे पी रहे हैं।

गोल्डन मिल्क में डाली जाने वाली मुख्य सामग्री है- हल्दी

हल्दी के पौधे में मुख्य चीज़ उसकी जड़ होती है| इसी को सुखा कर हल्दी बनाई जाती है| भारत में हल्दी, घर-घर में लगभग हर सब्ज़ी में डाली जाती है| इसके अलावा कई आयुर्वेदिक औषधियों में भी इसका इस्तेमाल होता है|

एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी :-

हल्दी की एक ख़ासियत ये है कि ये एंटी-इंफ्लामेटरी होती है, यानी इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है| कई शोध में सामने आया है कि जोड़ों के दर्द और सूजन के लिए ली जाने वाली एलोपैथी की दवाइयों के मुक़ाबले हल्दी ज़्यादा कारगर है| हालांकि नूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इसके असर का ठीक से पता लगाने के लिए भी और शोध किए जाने की ज़रूरत है|

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर; पराली का धुआं बड़ा कारण

कई अध्ययनों में पता चला है कि हल्दी में एंटी-ऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं| इससे घबराहट और रक्तचाप का बढ़ना, खून में चीनी क मात्रा अनियंत्रित होना, हाजमे से जुड़ी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है|

2017 में मिशिगन केंद्रीय यूनिवर्सिटी और नोवा साउथइस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने कहा था कि हल्दी आसानी से ना हज़म होती है और ना शरीर में सोखी जाती है| लेकिन जानकार मानते हैं कि अगर काली मिर्च के साथ या दूसरी चीज़ों के साथ इसका इस्तेमाल किया जाए, तो ये शरीर के लिए लाभदायक हो सकती है|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

हल्दी में मौजूद टर्मेनॉर को दिमाग की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है| कई देशों में हल्दी दूध में दालचीनी और अदरक भी मिला कर पिया जाता है| पेट दर्द, हाजमे से जुड़ी समस्याओं और कमज़ोरी जैसे मामलों में अदरक फायदेमंद भी हो सकता है| चीनी पारंपरिक दवाइयों में दालचीनी का आम तौर पर इस्तेमाल किया जाता है|

न्यूट्रीनिस्ट केरी टॉरेन्स कहती हैं कि दालचीनी सालों से पेट की समस्याओं के लिए कई देशों में इस्तेमाल की जाती है| वो कहती हैं, “दालचीनी बीमारियों से लड़ने और ख़ून में ऑक्सीजन की मात्रा बेहतर करने में भी काफी कारगर साबित हो सकी है|”

Image source :- Google

Share.
Exit mobile version