शुक्रवार सुबह हुई बारिश राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए आफत लेकर आई। मानसून की पहली बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट(Delhi Airport) के टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई तो कईं लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

नीचे खड़ी गाड़ियों को हुआ भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार अग्निशमन विभाग को सुबह करीब साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली। जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। छत गिरने से निचे खड़ी कारों को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही कई लोगों को चोटें भी आई हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए कई फ्लाइटों को रद्द भी कर दिया है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share.
Exit mobile version