नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में फाज्लिका पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 66 किलो के साथ एक बड़ी मछली को गिरफ्तार किया है। साथ ही झारखंड से चल रहे नशा तस्करी के सिंडिकेट का भी भांड़ा फोड़ किया है। वहीं, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसे दशक की सबसे बड़ी रिकवरी बताया है।

इसे भी पढ़ें – CM Bhagwant Mann ने जालंधर में लिया घर, पत्नी और बेटी के साथ घर की तस्वीरें की सांझा

डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी

डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट कर उन्होंने लिखा फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित होने वाले सबसे बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के एक बड़ी मछली को भी गिरफ्तारी किया है और 66 किलोग्राम अफीम की जब्ती की गई है। इसके अलावा 2 तस्करों को गिरफ्तार कर 42 बैंक खातों में 1.86 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है।

Share.
Exit mobile version