20वीं सदी के सबसे महान साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन(Albert Einstein) जिनका सन 1939 में लिखा एक पत्र नीलाम होने जा रहा है। जिसकी कीमत हजारों लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। अब आप भी जानना चाह रहे होंगे आखिर आइंस्टीन ने इस लेटर में ऐसा क्या लिखा था। जो इसकी बोली करोड़ों में लगाई जाएगी। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

इसे भी पढ़ें – Elon Musk फिर बने दुनिया के अमीर व्यक्ति, जेफ बेजोस को पछाड़ा

राष्ट्रपति को लिखा था पत्र

1939 का वो दौर जब पूरे यूरोप में खूनी जंग छिड़ी हुई थी। अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों को पता चला कि जर्मनी ने कुछ नई वैज्ञानिक खोजें की हैं और इसके आधार पर वो परमाणु बम बना सकते हैं। सबने आइंस्टीन से कहा कि वो राष्ट्रपति फ़्रैंक डी रूज़वेल्ट को एक पत्र लिखें। तब उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि जर्मनी परमाणु बम विकसित कर सकता है, और इसीलिए अमेरिका को भी अपना परमाणु प्रोग्राम शुरू कर देना चाहिए। लेटर का ओरिजनल वर्जन रूज़वेल्ट लाइब्रेरी में है। टाइप्ड पत्र बेचा जा रहा है। सितंबर में इसकी नीलामी होनी है। इस पत्र के लिए कम से कम 4 मिलियन डॉलर यानी 33.43 करोड़ रुपये की बोली लगेगी।

Share.
Exit mobile version