भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं। ऐसे में उम्र संबंधित समस्याएं भी हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

इसी साल मिला था भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बात दें कि इसी साल 31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे। वहीं, इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

Share.
Exit mobile version