राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को लोकसभा सत्र के चौथे दिन दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अभिभाषण में हर मुद्दे पर बात की। राष्ट्रपति ने कहा कि आगामी संसद सत्र में केंद्रीय बजट के दौरान बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसले और ऐतिहासिक कदमों की घोषणा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – आम आदमी पार्टी का एलान, संसद में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण का करेगी बहिष्कार

हर क्षेत्र में किए जा रहे हैं विकास कार्य

उन्होंने कहा लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोगों को पता है कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी गवाह बनेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार उत्तर पूर्व में स्थायी शांति के लिए काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में कई पुरानी समस्याओं का समाधान किया गया है। उत्तर पूर्व में हर तरह की कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार आदि हर क्षेत्र में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा के BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में क्यों लगे ‘गब्बर-गब्बर’ के नारे?

10 वर्षों में भारत बना 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 वर्षों में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

वर्ष 2021 से वर्ष 2024 तक भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की दर से विकास किया है। महामारी और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्षों के बावजूद, भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Share.
Exit mobile version