Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव
    • Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
    • हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी को दी खुली चुनौती
    • भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप
    • NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट
    • जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता
    • इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Uttar Pradesh Politics: बसपा के लिए बड़ी मुसीबत बन रही सपा

    Uttar Pradesh Politics: बसपा के लिए बड़ी मुसीबत बन रही सपा

    January 14, 2021 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Uttar Pradesh Politics: विधान परिषद की 12 सीटों को लेकर हो रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवार उतारकर पेच फंसा दिया है। दल नेता अहमद हसन को फिर से मैदान में उतारने के साथ वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अखिलेश यादव के इस दांव ने बहुजन समाज पार्टी की उलझन बढ़ा दी है। बीते राज्यसभा चुनाव में बड़ी बगावत की चोट झेल चुकीं बसपा प्रमुख मायावती को फैसला करना होगा कि सपा को वाक ओवर देंगी या उसका खेल बिगाड़ेंगी। कमोबेश यही स्थिति कांग्रेस नेतृत्व के सामने भी होगी, क्योंकि विधायक संख्या कम होने के कारण सपा अपने बूते दोनों उम्मीदवारों को नहीं जिता सकेगी। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों की सूची फाइनल नहीं होने से असमंजस की स्थिति बरकरार है। बसपा के बागियों व अन्य दलों के भरोसे समाजवादी गत राज्यसभा चुनाव में रणनीतिक मात खाने के बाद सबक सीखे अखिलेश यादव इस बार पूरी तैयारी से हैं।

    samajwadi party

    इसे भी पढ़े:Allahabad High Court: विवाहित पुत्री भी अनुकम्पा नियुक्ति की हकदार

    बुधवार को सपा मुख्यालय में सभी विधायकों को बुला कर उन्होंने एमएलसी चुनावी रणनीति तय की। सपा विधायकों की संख्या पर्याप्त नहीं होने के बाद भी दूसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला लिया। आंतरिक असंतोष न पनप पाए, इसलिए पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी तय किया गया। सूत्रों का कहना है कि सपा को दूसरा उम्मीदवार जिताने के लिए अन्य पार्टियों की मदद लेगी ही पड़ेगी। ऐसे में बसपा के बागियों के अलावा कांग्रेस व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की भी जरूरत होगी। में बता दें कि गत राज्यसभा चुनाव बसपा के छह विधायक सपा के पाले में नजर आए थे। सपा को दूसरा प्रत्याशी जिताने के लिए 17-18 विधायकों के वोट चाहिए। ऐसे से कांग्रेस और सुभासपा के अलावा निर्दल विधायकों की भी जरूरत होगी।

    maya bhai

    Uttar Pradesh Politics: सपा को सबक सिखाएंगी मायावती! बसपा में बगावत कराए जाने को लेकर सपा को सबक सिखाने की घोषणा कर चुकीं मायावती के अगले कदम पर सबकी निगाह लगी है। सपा के दूसरे उम्मीदवार की राह कंटीली करने के लिए बसपा की रणनीति इसी पर टिकी होगी। अपना प्रत्याशी जिताने के लिए बसपा के पास संख्या बल नहीं है। कांग्रेस की मदद मिलने पर भी उसका काम नहीं चलेगा। सूत्रों का कहना है कि बसपा अपना उम्मीदवार न उतार कर किसी निर्दल को समर्थन देने का फैसला ले सकती है, ताकि सपा अपना दूसरा उम्मीदवार निर्विरोध न जिता सके।

    https://indianexpress.com/article/cities/lucknow/crematorium-roof-collapse-mayawati-demands-time-bound-probe-akhilesh-says-bjps-corruption-to-be-blamed-7132995/

    देश के सबसे बड़े लुटेरे rajasthan के बंटी और बबली

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत

    Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान

    हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी

    एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.