नई दिल्ली: देशभर में लाखों छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक के आरोपियों को त्वरित और सख्त सजा दिलाने के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज (सोमवार, 27 जुलाई) पहले दिन की सुनवाई टल गई। दिल्ली की ऐतिहासिक राउज़ एवेन्यू कोर्ट (first hearing of fast track postponed) में ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024’ के तहत बनाई गई इस फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज पेपर लीक मामलों की पहली सुनवाई होनी थी।
first hearing of fast track postponed – जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की तरफ से आज मामले की सुनवाई के दौरान कोई भी सरकारी वकील कोर्ट में पेश नहीं हुआ। सीबीआई के पब्लिक प्रोसिक्यूटर के उपलब्ध न होने के कारण विशेष अदालत को सुनवाई आगामी 3 अगस्त तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
3 अगस्त को सुबह 10 बजे होगी अगली पेशी
सीबीआई पक्ष की अनुपस्थिति पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने डायरेक्टर ऑफ प्रोसिक्यूशन को निर्देश जारी किए हैं कि NEET पेपर लीक केस के लिए जल्द से जल्द विशेष पब्लिक प्रोसिक्यूटर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। राउज़ एवेन्यू कोर्ट की फास्ट ट्रैक अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 10 बजे करेगी। उल्लेखनीय है कि दिनेश बिवाल और विकास बिवाल वे आरोपी हैं, जिन्हें सीबीआई ने NEET UG पेपर लीक की पूरी साजिश के तहत गिरफ्तार किए गए 13 मुख्य आरोपियों की सूची में शामिल किया था।


