पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सांसद चुने गए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा से विधायक थे। वे लगातार तीन बार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। राजा वड़िंग ने शुक्रवार को विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा सौंपा है, जिन्होंने उसे मंजूर कर लिया है। इसके बाद अब हलका गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हो गई है।
ये भी पढ़ें – Vande Bharat Train पर पंजाब में हुआ पथराव, कई खिड़कियों के शीशे टूटे
भाजपा के रवनीत सिंह बिट्टू को दी थी मात
बता दें कि राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया था। संविधान के जानकारों की माने तो संविधान के अनुसार कोई वे दो पदों पर नहीं रह सकते। जिसके चलते उन्होंने गिद्दड़बाहा से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।