पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी बिहार के उन मुख्यमंत्री की सूची में शामिल हो गये हैं, जो लोकसभा सांसद भी बने हैं। आजादी के बाद बिहार में (Jitan Ram Manjhi Won)अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्री कृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह,बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल गफूर,जगन्नाथ मिश्रा राम सुंदर दास, चंद्रशेखर सिंह, बिंदेश्वरी दुबे, भागवत झा आजाद, सत्येन्द्रनारायण सिंह, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें – दोबारा PM नहीं बन पाएंगे मोदी, चुनाव के बाद अडानी पर ED करेगी पूछताछ : राहुल गांधी
इनमें से बिनोदानंद झा, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय, अब्दुल गफूर,रामसुंदर दास, चंद्रशेखर सिंह, बिंदेश्वरी दुबे, भागवत झा आजाद, सत्येन्द्र नारायण सिंह, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार लोकसभा सांसद बने। जीतन राम मांझी भी अब लोकसभा सांसद बने गये हैं। हालांकि इसके लिये उन्हें 33 साल का इंतजार करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें – चांदी के चम्मच के साथ पैदा होने वाले गरीबों का दुख दर्द क्या जाने : शाह
Jitan Ram Manjhi Won – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के संस्थापक और इमामगंज (सु) के विधायक जीतन राम मांझी गया (सु) सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने राजद प्रत्याशी बोधगया (सु) के विधायक कुमार सर्वजीत को 101812 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है।