शिमला : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत से ऊना जिले के गगरेट में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम पर हिमाचल की आपदा को (Priyanka Gandhi On PM Modi) अनदेखा करने का आरोप लगाया।
इसे भी पढ़ें – आरक्षण छीन कर एक खास वर्ग को देना चाहती है कांग्रेस : नरेन्द्र मोदी
Priyanka Gandhi On PM Modi – प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुखू ने दलाई लामा से की मुलाकात
प्रियंका ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर प्रहार करते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए। भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है।