- मौके पर हुई एक महिला की मौत
जालंधर। पंजाब के जालंधर से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि सोमवार को एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी।जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला घायल हो गई।
महिलाओं को कुचलने की खबर के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और पीड़ितों के परिवारों ने न्याय की मांग करते हुए राजमार्ग को जाम कर दिया।
बता दें कि वह एक कार शोरूम में काम करती थी। वह सोमवार की सुबह अपने दोस्त के साथ हाइवे पार कर रही थी, तभी अचानक पुलिस अधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। जहां मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और दूसरी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है।
वहीं मृतक महिला जालंधर के धनोवली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है।
इस बीच, मौके पर घटनास्थल पहुंचे एसीपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
https://twitter.com/kamalarora_/status/1450006450839773188?t=PASYzof32W51OTxWkfECCg&s=09