Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम
    • Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के नए जोनल ऑफिस का उद्घाटन
    • Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- ‘चंदा चोरी करने वालों को मिले कठोर दंड’
    • Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर दोहराया संकल्प
    • ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगी सुनवाई
    • West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना दुल्हन लौटी बारात
    • Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार से मांगा जवाब
    • Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया रेस्क्यू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, June 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्यवहार, भाजपा हुई हमलावर

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्यवहार, भाजपा हुई हमलावर

    May 1, 2024 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और राज्य में मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की खबर के बाद सत्ताधारी दल भाजपा ने विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा है कि महालक्ष्मी वंदन की बात करने वाली पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार की रात कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा (Misbehavior With Radhika Kheda) की पोस्ट और बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

    इसे भी पढ़ें – पुलिस मुठभेड़ में तीन महिला सहित नौ नक्सली ढेर

    राधिका खेड़ा ने मंगलवार रात ‘एक्स’ में एक पोस्ट कर कहा, ”कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। करूंगी खुलासा …!!” वहीं बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक महिला रोते हुए किसी से फोन पर बात कर रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो राधिका खेड़ा का है। वीडियो में महिला फोन पर यह कहते नजर आ रही है ”आज मेरे साथ जो हुआ है वह 40 वर्ष में नहीं हुआ। जो मेरी इन्सल्ट हुई है… मेरे ऊपर चिल्लाया गया… उसका वीडियो भी बनाया गया। मुझे गेट आउट होने को बोला गया। जब मैं उससे बात करती हूं… मुझपर चिल्लाता है…। मैं पार्टी से भी इस्तीफा दे रही हूं।”

    इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024 : पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़, राजस्थान में करेंगे रैलियां

    Misbehavior With Radhika Kheda – खेड़ा के पोस्ट और वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ”कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा जी का आंसू बहाता हुआ, दिल को दुखाता हुआ वीडियो सामने आया है। कौशल्या मां की धरती में यदि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता दुखी हैं तब हमारा भी मन विचलित होता है। आप कांग्रेसियों से बचिये राधिका जी, छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह नरेन्द्र मोदी की और विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है।”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी शुरू; रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित

    Weather Report: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम बरकरार; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी भारी बारिश

    Narayanpur Naxal Operation: नारायणपुर में नक्सलियों को बड़ा झटका; टेकला जंगल से भारी हथियार और तोयामेटा से 24 लाख कैश बरामद

    Chhattisgarh Alderman Appointments: छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की बहुप्रतीक्षित सूची जारी; निकाय चुनाव और विकास कार्यों में बढ़ेगी सक्रियता

    Manendragarh News: श्री सिद्धबाबा मंदिर में 3 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज; केदारनाथ की तर्ज पर हुआ पुनर्निर्माण

    Crime News: महासमुंद के तुरेंगा खेत हत्याकांड का खुलासा; ऑनर किलिंग के आरोप में पिता गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.