Advertisement

भारत की समृद्धि का आधार हैं युवक और महिला मंगल दल : मुख्यमंत्री योगी

0
27
Mahila Mangal Dal

लखनऊ : सीएम योगी ने कहा कि युवक और महिला मंगल दल (Mahila Mangal Dal) भारत की समृद्धि का आधार हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। युवक और महिला मंगल दल अगर चाह लें तो अपने अपने-अपने ग्राम पंचायतों को आपसी सौहार्द और समन्वय का एक बेहतरीन केंद्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा कल्याण विभाग ने पांच-छह वर्षों में एक नई स्पीड पकड़ी है। हमारी सरकार गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर स्टेडियम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। अच्छे कोच रखे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के तौर डेढ़ लाख रुपए मासिक मानदेय दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – फ्लाईओवर से कैंटर के नीचे गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत, दो घायल

सीएम योगी सोमवार को युवक/महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों के 12 युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद की गतिविधियां महत्वपूर्ण रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से खेल की गतिविधियां बढ़ी हैं। सांसद खेल कूद प्रतिस्पर्धा के माध्यम से यूथ को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। पहले की अपेक्षा आज अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के खिलाड़ी ज्यादा संख्या में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से हमारी सरकार आज गांव में ही खेल के मैदान और ओपन जिम बना रही है। प्रदेश के 30 हजार गांवों में युद्ध स्तर पर खेल मैदान बनाने की कार्रवाई आगे बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें – बहराइच से अपहृत एक ही परिवार की दो नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Mahila Mangal Dal – सीएम योगी ने कहा कि युवक और महिला मंगल दल अपने गांव में खेल कूद की गतिविधियों का आधार बनाएं। खाली जमीन को जिला प्रशासन के साथ मिलकर उसे खेल के मैदान के रूप में आरक्षित करें। उसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ओपन जिम बनवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गांव को जागरूक होना पड़ेगा। इसके लिए युवक और महिला मंगल दल को नेतृत्व करने के लिए आगे आना होगा। ग्राम सचिवालय की अहमियत बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में आधार और आयुष्मान भारत कार्ड ग्राम सचिवालय में ही बनेंगे। बीसी सखी वहीं बैठती हैं। लोगों को बैंक नहीं जाना पड़ेगा। बैंक की सभी गतिविधियों का केंद्र बिंदु वही बनेगा।