लखीमपुर खीरी : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि सरकार में (World Listens With Open Ears) आने के बाद भाजपा ने अपना हर वायदे को पूरा किया है।
इसे भी पढ़ें – सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से नामांकन किया दाखिल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। अब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। कांग्रेस की सरकार में आये दिन किसी न किसी राज्य में आतंकी वारदातें होती थीं। आज कहीं पर भी आतंकवादियों को आतंकी हरकत करने की हिम्मत नहीं करते। जिस शक्ति से भारत सरकार ने आतंकवाद का सफाया किया है उसकी सराहना आज दुनियाभर में हो रही है।
इसे भी पढ़ें – दादी के गरीबी हटाओ नारे को पोता भी तोते की तरह रट रहा : योगी
World Listens With Open Ears – उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्पों को पूरा किया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाने के साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कराया। इसके साथ ही तीन तलाक कानून को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं एवं परिवारों को न्याय दिलाया। रक्षामंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कहा कि हमें जिताओ हम गरीबी मिटा देंगे,लेकिन हिन्दुस्थान की गरीबी बढ़ती चली गयी। उन्होंने बताया कि मोदी की सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया।