लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर (Yogi On Rahul Gandhi) उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – मेरठ में करना चाहता हूं विकास के काम : अरुण गोविल
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह पोता अब रट रहा है। वह कह रहे हैं कि लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगे, फिर उसका सुविधा अनुसार वितरण होगा। ऐसा ही इनके प्रधानमंत्री ने कहा था, कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग का है। जबकि भाजपा ने सिर्फ 4 जातियों की बात की, गरीब, युवा, महिला, किसान की बात करती है।
Yogi On Rahul Gandhi – उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक के कांग्रेस के शासन में आमजनमानस के भावनाओं को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को अपने हिसाब से लागू करने के प्रयास किये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन जातीय गणना की बात कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – इंडी गठबंधन को डकैती डालने की छूट नहीं देगी देश की जनता : मुख्यमंत्री योगी
ये सिर्फ आरक्षण को छिन्न भिन्न करने का कुत्सित प्रयास है। कांग्रेस हमेशा से देश की कीमत पर सत्ता पाना चाहती रही है। इसीलिए वो व्यक्तिगत कानून की बात करती है। यानी शरीयत कानून की बात कर रही है। जबकि तीन तलाक को केंद्र सरकार ने खत्म करके सम्मान दिलाया था।