Advertisement

परीक्षा में अच्छे अंक लाने के सबसे बेहतरीन उपाय

0
2208
the-best-way-score-good-the-exam

इंसान को अपने जीवन की शुरुआत करने के लिए पढ़ाई की बहुत अधिक आवश्यकता होती है|जिसमें लोगो के मन में परीक्षा में अच्छे अंक लाने की  होड़ लग जाती है  आब इसमें कई लोगों का दिमाग पढ़ाई में तेज होता है और कई लोगों का कम होता है|

इसी वजह से कई छात्रों को पढ़ाई में अधिक नंबर ले आते हैं लेकिन कई छात्र नहीं ला सकते जिसकी वजह से उन्हें अपने जीवन में कई तरह की असफलताओं का सामना करना पड़ता है|  कभी मां बाप की दांत तो कभी रिश्तेदारों की टिप्पणियों की सूली चड़नी पड़ती है|

इन असफलताओं के बाद सभी छात्र सोचते है कि हम ऐसा क्या करें की हमारे भी अधिक अंक आएं| इन असफलताओं के कारण कई छात्र निराशा से भी भर जाते हैं| जिसके कारण उनका बचपन केवल तनाव में बीतता है|

इसे भी पढ़े:दुनिया की सबसे ज्यादा रोमांचक नौकरियां

इसलिए हम आपको परीक्षा में अधिक नंबर लाने के कुछ बेहतरीन उपाय व तरीके बताते हैं| जिन उपाय को अपनाकर आप आराम से अब किसी भी तरह की परीक्षा में अधिक नंबर पा सकेंगे और एक तनाव मुक्त जीवन जी सकेंगे|

परीक्षा में अच्छे अंक लाने के उपाय.

1 प्लान बनाएं

प्लान बना कर पढ़ना अच्छे मार्क्स लाने के लिए काफी जरूरी है, लेकिन उसके साथ. साथ यह भी तय करना जरूरी है कि किस सब्जेक्ट के टॉपिक को पहले पढ़ना शुरू करें अगर आप खुद नही समझ पा रहे कि कैसे टॉपिक को विभाजित कर पढ़ना हैं तो इसके लिए आप अपने टीचर से पूरी मदद लें और उसके साथ साथ गतवर्ष के प्रश्न पत्र के आधार पर तैयारी शुरू करें, इससे सबसे बड़ा यह फायदा होगा की एग्जाम से पहले वह सारे टॉपिक कवर हो जायेंगे जिनके पूछे जाने की उम्मीद ज्यादा है|

2 अपनी तैयारी को सबसे ज्यादा वक्त दें

अच्छी तरह सभी पेपर्स की तैयारी करना एग्जाम स्ट्रेस को कम करता है। इसलिए यदि आपकी तैयारी ठीक ढंग से नहीं हो रही है तो फिर से रुटीन बनाएंए ताकि सभी विषयों को ठीक से कवर किया जा सके| यदि 10 दिन का समय है और 20 टॉपिक्स पढ़ने हैं तो प्रतिदिन 2 टॉपिक्स को कवर किया जा सकता है|

ध्यान रखें कि दिनभर के 24 घंटों में से 18 या 20 घंटे पढ़ने का अव्यावहारिक टाइम टेबल बनाने की भूल बिलकुल न करें| कम से कम 12 घंटे का रोज पढ़ने का समय रखें| इसमें भी बीच.बीच में आराम जरूरी है|

इसे भी पढ़ें:चीज़ (पाश्चात्य पनीर): इसके रहस्य और प्रकार

3 किसी भी तरह की नकारात्मकता से दूर रहें

किसी भी डर को सकारात्मक सोच से दूर किया जा सकता है सकारात्मक सोच आपको रिलैक्स रखता है और आप बेहतर ढंग से पढ़ाई करने में समर्थ हो पाते हैंऑ इसलिए पॉजिटिव सोच रखना बहुत जरुरी है छात्र जितना टेंशन लेते है अगर वो उसका 50रू भी अपनी पढाई पे ध्यान दें तो काफी बेहतर अंक ला सकते है|

सकारात्मक सोच रखने का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि आपको अपने ही अंदर बहुत सारी खूबियाँ दिखने लगती है जिससे जो आपकी प्रशन्नता का कारण बनती है और आपको अपनी तैयारी पर फोकस करने में मदद करती है|

4 पहले के प्रश्न पत्र हल करें

एग्जाम की सबसे अच्छी तैयारी करने का तरीका यह भी है कि छात्र पुराने प्रश्न पत्र की प्रक्टिस करेंए लेकिन प्रक्टिस करते समय यह याद रहे की एक निर्धारित समय में ही पुरे प्रश्न पत्र को हल करना है| टाइम मेनेजमेंट की आदत सुधारना बहुत जरूरी है क्युकि इससे परीक्षा के समय टाइम मेनेज करना आसान होगा

इसे भी पढ़े:क्या है लोकतंत्र? दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन लोकतांत्रिक देश

यह तरीका सही माईनें में एग्जाम के माहौल के लिए छात्रों को तैयार करवाता है| इस तरीके से प्रश्न पत्र हल करने पर न केवल टाइम मेनेजमेंट करना आएगा बल्कि स्कोरिंग तकनीक पर भी पकड़ होगी|

5 पढ़ते वक्त अपना ध्यान केंद्रित रखें

अधिक पढ़ने से जरूरी नहीं कि आपको ज्यादा अंक मिल जाएंगे। परीक्षा में बेहतर सफलता तभी मिलती है जब जागरूकता के साथ अध्ययन किया जाए| इसके लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की मदद ली जा सकती है| दरअसलए टेक्सट बुक में बहुत सी बातें जानकारी के लिए दी जाती हैं उसका परीक्षा से उतना वास्ता नहीं होता|

एक जागरूक विघार्थी को इसकी पहचान होनी चाहिए और परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर इसे ध्यान दे कर पढ़ना चाहिए| यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो परीक्षा की तैयारी के अंतिम दिनों में आप क्या पढ़ें और क्या नहीं पढ़ें की स्थिति में ही पड़े रहेंगे और बेवजह बेहद तनाव में भी आ जाएंगे|

इसे भी पढ़े: दुनिया के 5 सबसे खतरनाक समुद्री जीव

6  रट्टा मारने से दूर रहें

अगर आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जरूरी हैं की आप किसी भी विषय को रटने की बजाए उसे समझने की कोशिश करे| कई बार होता हैं यह की सिर्फ किताबो और गाइड को तोते की तरह रटने से पेपर के दौरान कई सवाल ऐसे बदल कर आ जाते हैं जिनके बारे में छात्रों को समझ ही नहीं आ पाता हैं| जिससे स्टूडेंट में इन प्रश्नों को देखकर घबराहट होने लगती हैं|

ऐसे में जरूरी हैं की आप विषय को रटने की बजाये उसे अच्छी तरह से समझ कर पेपर देंगे तो आपको उस विषय से सम्बंधित हर सवाल का जवाब पता ही होगा| इससे आपका सिलेबस भी पूरा हो जायेगा और परीक्षा में सब्जेक्ट से रिलेटेड हर प्रश्न का उत्तर आपको पता होगा| इसलिए कभी भी किसी सब्जेक्ट को रटने की बजाये उसे समझने की कोशिश करे|

7 एक लय में पढ़ें

कई बार छात्र ऐसा करते हैं कि जो उन्हें आसान लगता है उसे पहले खतम करने की की कोशिश करते हैं और जो उन्हें कठिन लगता है उसे बाद के लिए छोड़ देते हैं ऐसा करते हुए परीक्षा का समय नजदीक आ जाता है और उस कठिन अध्याय के लिए समय कम मिलता है जिसकी तैयारी वो सही तरीके से नहीं कर पाते| इसीलिए परीक्षा के लिए यह सुझाव दिया जाता है कि कठिन चीजों की तैयारी पहले कर लें|

8 टाइम टेबल बनाएं

यह देखा गया हैं की टॉप पर आने वाले स्टूडेंट अपना एक टाइम टेबल जरूर बनाते हैं|अगर आप परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना एक टाइम टेबल निर्धारित करे| हर सब्जेक्ट को टाइम के अनुसार डिवाइड करके उसकी पढ़ाई करे| जिस विषय में आप ज्यादा कमजोर हैं उस विषय पर आप ज्यादा से ज्यादा टाइम दे|

लेकिन इस बात का भी ख्याल रखे की जिस विषय पर आपको अच्छी जानकारी हैं उसे रिविजन करने के लिए भी समय दे  ऐसा नहीं होना चाहिए की सिर्फ आप उन्ही विषयों को समय देते हैं जिनमे आप कमजोर हैं और उन विषयों को दोहराते भी नहीं हैं जिनमे आप मजबूत हैं| यानी की जो विषय आपको आते हैं ठीक हैं उन्हें अच्छे से दोहराए और कमजोर विषयों पर थोड़ा अधिक समय लगाये|

विद्यार्थीयों की सबसे बड़ी समस्या यह होती हैं की वह टाइम टेबल तो बना लेते हैं। लेकिन जब उन्हें अपनाने की बारी आती हैं तो उसे कतराते हैं|अगर आप परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना चाहते हैं तो अपने बनाये गये टाइम टेबल को न छोड़े। जैसा आपने टाइम टेबल निर्धारित किया हैं उसे फॉलो करें इससे आपको सफलता जरूर ही मिलती ही हैं|

इसे भी पढे़ं:फेमस पेरिस टूरिस्ट स्पॉट्स: पेरिस प्रसिद्धि के 5 कारण

9 नोट्स बनाएं

यह जांचा और परखा हुआ नियम है नोट्स हमेशा आपकी मदद करेंगे जब भी आप पढ़ें या रिवीजन करें तो ध्यान से उसके नोट्स बनाते चलें अक्सर बच्चे पढ़ाई टालते हैं और बाद में पूरा सिलेबस देखकर दवाब में आ जाते हैं उस समय आपके बनाये नोट्स बहुत सहायक रहते है

पुराना पढ़ा दोहराने के लिए और जो भी आप पढ़ रहे है उसे पढ़ने में या उसके नोट्स बनाने में लापरवाही न बरतें अधूरा काम बाद में करने से आपके रिजल्ट पर असर पड़ता है प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के हिसाब से तैयारी के साथ अपने नोटेड को दोहराते रहें|

10 अच्छा भोजन करें और पूर्ण नींद लें

जी हां अच्छे नंबर के लिए आपको अच्छा खाना भी खाना होगा आपकी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक से अधिक हो खाने में हरी सब्जियां ताजा फल डेयरी उत्पाद तथा  अंडे का सेवन करें सूप ग्रीन टी और फ्रेश जूस आपके डाइट चार्ट में हो और हां जंक फूड से दूरी बनाए रखें बहुत ज्यादा वसा वाली चीजें न खाएं बहुत ज्यादा खाना ना खाएं नही तो आलस का शिकार हो जाएंगे अच्छी नींद आपको एकदम तंदरुस्त महसूस करने में आपकी मदद करेग|

इसे भी पढ़ें:दुनिया की सबसे अनोखी और अद्भुत नौकरियाँ

अच्छी नींद से आपको थकान नहीं होती जिससे आप पढ़ाई पे अच्छी तरह से ध्यान दे पतें हैं|और अच्छे अंक लाने के उपयों में से सबसे महत्वूर्ण उपाय और भारत की हार का विश्वास युक्त उपाय है जब भी कोई विद्यार्थी घर से बाहर परीक्षा देने के लिए निकलता है तो उससे पहले उसे मीठा दही अथवा दही शक्कर अथवा किसी भी तरह का कोई मीठा पदार्थ खाकर ही घर से विदा करें यह शुभ होता है और आप एक काम को सही रूप से करवाने में मदद करता है|

वैसे तो आजकल के बच्चे का उपाय पर ज्यादा विश्वास नहीं करते पर यह सच में एक शुभ कार्य होता है और इससे आपके अंदर सकारात्मकता भर जाती है| तो अपनी मां का कहना मानिए और अच्छे से परीक्षा दीजिए|

Image Source : pluspng.com