Advertisement

मोदी ने धारा 370 हटाई, आपको हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं : योगी आदित्यनाथ

0
26
Increase 370 Votes At Every Booth

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित बनाने की दिशा में अपना कार्य किया है। उन्होंने अपना काम किया, अब हमारा काम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाई तो हमें हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर देने हैं। 26 अप्रैल तक हर प्रबुद्ध जन को नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधि बनकर कार्य करना है। भाजपा को 370 सीटें और सहयोगियों के (Increase 370 Votes At Every Booth) साथ 400 पार कराना है। विकसित भारत के सपने को नरेंद्र मोदी साकार करेंगे।

इसे भी पढ़ें – दोषी पाये जाने पर ही हुई है केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई : राजभर

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बुधवार को भाजपा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल का प्रबुद्धजनों से परिचय कराया और वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मेरठ में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। अब इस सफर को अरुण गोविल आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें – बदायूं डबल मर्डर मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, क्या खुलेगा हत्या का राज

Increase 370 Votes At Every Booth – मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिवर्तन का दौर है। मेरठ के आसपास के लोग भी पहले दिल्ली रहते थे। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के निर्माण से अब के वहां न रहकर यहां से दिल्ली आवागमन करने लगे हैं। दिल्ली के लोग भी अब मेरठ में रहने लगे हैं। मेरठ में ही प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है और गंगा एक्सप्रेस वे भी मेरठ से शुरू हो रहा है। मेरठ विकास का मॉडल बनकर उभरा है। अरुण गोविल के बचपन का मेरठ और आज का मेरठ अलग है। वह भी मेरठ को पहचान नहीं पाए। उन्होंने कहा कि उस समय की स्थिति और आज की स्थिति में बहुत परिवर्तन हुआ है।