देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पानीपत की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने बीजेपी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इसे भी पढ़ें –  जेजेपी और कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में- मनोहर लाल

उदन भान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

आज रोहतक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने उनका पार्टी में स्वागत किया है। और पटका पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उनके परिवार के अलावा उनके समर्थक भी रोहतक पहुंचे। जानकारी के मुताबिक रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनी गई थीं।

रोहिता रेवड़ी का 2019 में शहरी विधानसभा से टिकट काट दिया गया था। यहां से प्रमोद विज को टिकट दिया था। इसके बाद रोहिता रेवड़ी पार्टी से नाराज चल रही थी

Share.
Exit mobile version