हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. आत्महत्या के तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली. ये (Dalits are being insulted) केस आईपीएस की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार की तरफ से दर्ज कराया गया है. शिकायत दर्ज कराने के पीछे सुसाइड नोट का हवाला दिया गया है. अब इस मामले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं.
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हरियाणा के दलित IPS अफसर पूरण कुमार को अपनी जाति को लेकर इतना उत्पीड़न झेलना पड़ा कि उन्होंने आत्महत्या कर ली. दोषी लोगों को जल्द से जल्द सख़्त से सख़्त सजा मिलनी चाहिए. आगे लिखा कि देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया तो इनके ट्रोल सोशल मीडिया पर दलितों को बेइज्जत कर रहे हैं, बाबा साहब अंबेडकर तक को गाली दे रहे हैं. आज भारत को ये लोग कहां ले आए हैं?
Dalits are being insulted – कांग्रेस के पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका ने हरियाणा सरकार को दी चेतावनी है. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार दलितों के नाम पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द कारवाई नहीं हुई तो पूरे देश का दलित एक बड़े आंदोलन में आगे बढ़ेगा.
