दिल्ली-अलवर नमो भारत ट्रेन परियोजना में बड़ा बदलाव किया गया है. अब पहले चरण में धारूहेड़ा तक सीमित रहने वाला कॉरिडोर बावल तक बढ़ाया जाएगा. हरियाणा सरकार ने इस विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे (journey from Delhi to Bawal) औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा फायदा होगा. साथ ही इस बदलाव से हजारों यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा.

दरअसल, दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना है. हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस बदलाव की योजना के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र लिख दिया है.

इसे भी पढ़ें – IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले यह योजना धारूहेड़ा तक थी. 18 सितंबर को आयोजित बैठक में उन्होंने इस योजना पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने आग्रह किया था कि इस योजना के तहत बावल तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाए. इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा था. उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक स्थित बावल क्षेत्र तक किया जाए.  

journey from Delhi to Bawal – दिल्ली के सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी में नमो भारत ट्रेन के स्टेशन बनेगा. गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बनेंगे. गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे.

 

 

Share.
Exit mobile version