Delhi Water Crisis : दिल्ली में जल संकट के बीच कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मटका तोड़ प्रदर्शन किया। दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार को भी जमकर घेरा और टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के चांदनी चौक में 120 दुकानें जलकर तबाह, लाखों का नुकासन, पुलिस जांच में जुटी
गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने कहा कि “पानी के नाम पर जनता को ठगा जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। पानी का इंतजाम पहले से क्यों नहीं किया गया? वे राजनीति करने में व्यस्त थे। कांग्रेस पार्टी बहरी और गूंगी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने दो बाइक सवारों पर गोलियां बरसाईं
आप ने की लोगों से अपील
इस बीच, आप नेता आतिशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। आतिशी ने दिल्ली के लोगों से भी पानी की बर्बादी को कम करने की अपील की, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण जल संकट से जूझ रही है।