ठाणे : जिले के शहापूर क्षेत्र स्थित एक सरकारी आदिवासी आवासीय आश्रमशाला से नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। आश्रमशाला में अध्ययनरत 21 नाबालिग छात्राओं ने कथित तौर पर अपने साथ लगातार अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ किए जाने (cooks assistant arrested) की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

cooks assistant arrested – मामले की गंभीरता को देखते हुए शहापूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आश्रमशाला में रसोइए के सहायक (कुक असिस्टेंट) के रूप में पदस्थ गणपत गवली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, समयावधि और परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल में जुटी है।

 सहायक रसोइए पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप 

आश्रमशाला में भोजन व्यवस्था संभालने वाले रसोइए के सहायक गणपत गवली को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी परिसर के भीतर उनके साथ अशोभनीय व अनुचित व्यवहार करता था। चूंकि शिकायतकर्ता 21 नाबालिग छात्राएं हैं, इसलिए पुलिस बाल सुरक्षा प्रोटोकॉल और कानूनी नियमों के तहत सभी छात्राओं के औपचारिक बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटा रही है।

अभिभावकों में भारी आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय समुदाय में गहरा रोष फैल गया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की गति विधियां लंबे समय से चलने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों तक इसकी सूचना पहले क्यों नहीं पहुंची।घटना के बाद आश्रम में कार्यरत संविदा और नियमित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा निगरानी तंत्र की समीक्षा की मांग तेज हो गई है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version