रोहतक : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वर्ष 2023 में झारखंड पुलिस द्वारा अदालत के आदेश पर भगोड़ा घोषित किया गया था। पुलिस (wrestler Amit Sheoran arrested) के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी अमित श्योराण (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया।
wrestler Amit Sheoran arrested – आरोपी अमित श्योराण झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा (तुपुदाना) थाने में दर्ज नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के केस में मुख्य वांटेड था। पुलिस की लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण अदालत ने उसे 6 दिसंबर 2023 को औपचारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया था। जांच में सामने आया है कि अमित श्योराण के खिलाफ दिल्ली और झारखंड में हत्या, हत्या के प्रयास की साजिश, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और NDPS एक्ट के तहत कुल 6 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
झारखंड से अफीम लाकर दिल्ली-हरियाणा के अखाड़ों में पहलवानों को करता था सप्लाई
अमित ने कबूला कि वह पहले रंजीत नाम के व्यक्ति के जरिए रांची के बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा था। वह झारखंड के तस्कर राजेश नाग से अफीम की खेप खरीदता था और उसे दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न अखाड़ों में युवाओं व पहलवानों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।
