लातूर : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ महाराष्ट्र की लातूर जिला पुलिस ने आधिकारिक रूप से मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लातूर जिले के औसा (fir registered against Abhijeet Deepke) स्थित एक स्कूल परिसर में कथित तौर पर अनधिकृत वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई की गई है।
ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए जारी रहेगा अभियान: अजिंक्य शिंदे
कानूनी कार्रवाई के बाद CJP पदाधिकारी अजिंक्य शिंदे ने स्पष्ट किया है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति में सुधार लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। शिंदे ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और जमीनी हकीकत उजागर करने के लिए वे आगे भी ऐसे जरूरी मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। ज्ञात हो, अभिजीत दीपके ने अजिंक्य शिंदे की सलाह (fir registered against Abhijeet Deepke) और परामर्श के आधार पर ही लातूर जिले के विभिन्न ग्रामीण स्कूलों का दौरा किया था।
