मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन में पहने गए परिधानों (कपड़ों) को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। इस विवाद पर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जहां कंगना रनौत ने कृति के पहनावे की आलोचना की, वहीं राहुल गांधी ने (rakshabandhan ad controversy) अभिनेत्री का समर्थन किया। चौतरफा बढ़ते विवाद के दबाव में संबंधित ब्रांड को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से इस विज्ञापन को हटाना पड़ा।

सोनू निगम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल हो रहे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है। गायक ने लिखा, “यह मैं नहीं हूं और मैं कभी ऐसा नहीं रहा हूं।” सोनू निगम के प्रशंसकों ने भी स्पष्ट किया कि जिस हैंडल से यह विवादित पोस्ट लिखी गई थी, वह किसी अन्य व्यक्ति का है जिसका नाम भी संयोग से सोनू निगम है।

सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने उठाए सवाल 

rakshabandhan ad controversy -पार्श्व गायिका प्राजक्ता शुक्रे ने सोनू निगम का समर्थन करते हुए इस प्रकार की गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर गहरी नाराजगी व्यक्त की प्राजक्ता ने सवाल उठाया कि जब सोनू निगम वर्षों से स्पष्ट कर रहे हैं कि वे एक्स पर मौजूद नहीं हैं, तो उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करके निजी विचार क्यों प्रसारित किए जा रहे हैं।

 

Share.
Exit mobile version