Advertisement

मैनपुरी में आज गरजेंगे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी

0
20
CM Yogi Campaign

उत्तर प्रदेश के तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। यहां पर 4 दिसंबर से चुनाव-प्रचार रुक जाएगा। इससे पहले बीजेपी मैनपुरी में दो दिन पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक रही है। (CM Yogi Campaign) सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मैनपुरी में बीजेपी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें – हरदोई में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, पुलिस की छानबीन जारी

CM Yogi Campaign – योगी की चुनावी जनसभा के मद्देनजर मैनपुरी में 12वीं तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस ने आदेश जारी कर दिए हैं।डीआईओएस मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सीएम योगी की चुनावी जनसभा के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है। इसी को देखते हुए जिले के सभी 12वीं तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – समाजवादी पार्टी ने रामपुर को बनाया ‘अराजकता का अड्डा’ : ब्रजेश पाठक

बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में सीएम योगी 2 दिसंबर यानी आज मैनपुरी में चुनाव प्रचार को धार देंगे। वहीं, सपा मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव के यादों का चुनाव आदि नारों के सहारे इमोशनल कार्ड खेल रही है। सपा नेता जी के नाम पर लोगों के बीच जा रही है।