दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक नाबालिग से छेड़छाड़ और अशोभनीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है। शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस ने (case registered under POCSO act) त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है।
दुर्ग-भिलाई के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग युवक इलाज कराने के लिए आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचा था। आरोप है कि स्वास्थ्य जांच (चेकअप) के बहाने डॉक्टर उसे एक अलग कमरे में ले गया। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर गलत तरीके से छेड़छाड़ की और उसके निजी अंगों को छुआ।
पीड़ित ने परिजनों को सुनाई आपबीती
घटना के बाद नाबालिग युवक बुरी तरह सहम गया। उसने हिम्मत जुटाकर पहले अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और फिर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। बेटे की आपबीती सुनने के बाद परिजन तत्काल पद्मनाभपुर थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
case registered under POCSO act – शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। नाबालिग की शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया।


