रायपुर : बुधवार शाम राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुए भारी बवाल के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव करने का गंभीर आरोप है। इसके (fir registered against 12 congressmen) अलावा, प्रदर्शनकारियों की ओर से कांच की बोतलें, लकड़ियां और जूते भी फेंके गए, जिसकी वजह से लगभग 16 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी घायल हो गए हैं।
fir registered against 12 congressmen – पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, कांग्रेस के 12 नेता और कार्यकर्ताओं पर शासकीय कर्तव्य के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। शिकायत में बताया गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक राय होकर जानबूझकर शासकीय कार्य में रुकावट डाली, लोक सेवकों के कर्तव्यों में बाधा पहुंचाई और उनके साथ बल प्रयोग किया। कानून व्यवस्था को भंग करने और शांति बिगाड़ने के प्रयास के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है।
झड़प में 16 पुलिसकर्मी हुए घायल
मध्य जोन के एडीसीपी (ADCP) तारकेश्वर पटेल ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तो राजीव भवन के पास भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और बड़ा बवाल हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) और आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। इसी गहमागहमी के बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया तथा कांच की बोतलें और जूते फेंके। इस हिंसक झड़प में पुलिस के करीब 16 अधिकारी और जवान जख्मी हो गए हैं।


