रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बैज ने इसे सरकार की कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश भर में पनप रहे तीव्र जनआक्रोश और छात्रों के आंदोलन के दबाव में लिया गया फैसला करार दिया। उन्होंने (resignation is not moral) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और राज्य महिला आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी युवाओं और छात्राओं पर हुई कथित पुलिस बर्बरता की पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
resignation is not moral – दीपक बैज ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी नैतिक सोच का नतीजा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से देश भर में सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही थी। बैज के अनुसार, सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा दे देना ही काफी नहीं है, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम और छात्रों के दमन के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
मोदी सरकार ने खो दिया युवाओं का विश्वास’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित दमनकारी कार्रवाई ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि मोदी सरकार देश के युवाओं का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने अपनी गिरती साख और कुर्सी बचाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, गरीबों और युवाओं के हक के लिए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के सक्षम नेतृत्व में सड़क से संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।


