गोड्डा :कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार संविधान को बदलने पर तुली हुई है और उसने पिछले 10 वर्ष में संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को कमजोर किया है।वाद्रा ने गोड्डा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया (Priyanka On Central Government) कि केंद्र की नीतियों का विरोध करने वाले सभी लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस प्रत्याशी ने ढोल बजा मांगे वोट, लोगों को भा रहा ये अनोखा अंदाज

कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ अगर वे (भाजपा) दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे और आरक्षण में कटौती करेंगे। उन्होंने पिछले 10 वर्ष में लोकतंत्र के साथ-साथ संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को भी कमजोर कर दिया है।’’ वाद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार से भिन्न कांग्रेस की नीतियों का उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारोंको मजबूत करना है। उन्होंने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी ने झूठे मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भिजवा दिया। उनकी पत्नी कल्पना शेरनी की तरह लड़ रही हैं….पहले कानून बनाने के लिए संसद में बहस होती थी लेकिन अब वे (भाजपा नेता) विपक्ष पर हमला करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें – झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने किया गिरफ्तार, नोटों का पहाड़ मिलने के बाद ED का एक्शन

Priyanka On Central Government – उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री ने कोविड टीके बनाने वाली एक कंपनी से ‘‘52 करोड़ रुपये का चंदा’’ लिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह टीका अब लोगों के शरीर में दुष्प्रभाव पैदा कर रहा है; कई लोगों की जिम में कसरत करते हुए या काम के दौरान अचानक मौत हो गई।वाद्रा ने कहा, भाजपा ने हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे डालकर सोचा था कि वह आसानी से आगे बढ़ जाएगी, लेकिन इसके बजाय,आदिवासी मजबूत होकर उभरे हैं और भाजपा को उसकी आदिवासी विरोधी नीतियों के लिए चुनौती दे रहे हैं।’’

Share.
Exit mobile version