Jharkhand Accident News : झारखंड के गढ़वा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर से यह हादसा हुआ है। हादसा बंशीधुर नगर थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव के निकट गुरुवार रात डेढ़ बजे हुआ। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें – भाजपा ने हिमाचल , मध्य प्रदेश और उत्तराखंड उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

ट्रेन पकड़ने जा रहे थे मजूदर

जानकारी के अनुसार ऑटो सवार होकर 12 लोग शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। ऑटो पर सवार सभी लोग गुजरात के जामनगर जाने वाले थे। ये लोग रोजगार की तलाश में गुजरात जा रहे थे।

Share.
Exit mobile version