हर दूसरा व्यक्ति अमेरिका जाना चाहता है, वहाँ रहना चाहता है, वहाँ काम करना चाहता है| आखिर ऐसा क्यों? एक रिपोर्ट अनुसार कोई व्यक्ति साल में 95,000 डॉलर कमाता है तो वो एक हद तक खुश है| आप सभी को अमेरिका के बारे में तो पता ही होगा| यदि आपसे कहा जाए कि आपको सबसे ज़्यादा अमीर लोग देखने को कहां मिलेंगे? आप कहेंगे जहाँ सबसे बड़े बड़े घर है इसीलिए हम आपके लिए ले आए है एक सूची जिसमें अमेरिका के सबसे अमीर शहर आपको बताएंगे|

पीयरलांड, टेक्सस

यहां की आबादी तकरीबन 1,13,693 है| यहां के लोगों की औसत आमदनी करीबन 102,124 डॉलर्स है| यहां की बेरोजगारी का रेट 3.4 प्रतिशत है जो कि बहुत कम है| यह छोटा सा अमीर शहर ह्यूस्टन के निकट ही है| यह शहर अपनी आमदनी के लिए 10 वे नंबर पर है और केवल 4 प्रतिशत लोग ही गरीबी रेखा के नीचे आते हैं|

फ्रिस्को, टेक्सस

यहां की आबादी तकरीबन 1,55,363 है| यहां के लोगों की औसत आमदनी करीबन 120,701 डॉलर्स है| यहाँ की बेरोजगारी का रेट 4.1 प्रतिशत है जो कि बहुत कम है| टेक्सस खुद में ही काफी खूबसूरत राज्य है| इसने कई तेल के व्यापारियों एवम् अन्य व्यापारियों को स्थान प्रदान किया है| फ्रिसको अमेरिका का दूसरा सबसे अमीर शहर है| अभी हाल ही में इसकी रैंकिंग थोड़ी नीचे गई थी पर आज भी यह के लोगों की सालाना आमदनी अमीरी में सबसे ज़्यादा है|

कैरी

इसे भी पढ़ें:– पेरिस प्रसिद्धि के 5 कारण

यहां की आबादी तकरीबन 1,59,715 है| यहां के लोगों की औसत आमदनी करीबन 97,755 डॉलर्स है| यहां की बेरोजगारी का रेट 3.8 प्रतिशत है जो कि बहुत कम है| कैरी बहुत खूबसूरत शहर है, इसे देख के ऐसा लगता है मानो यह एक स्वर्ग के टुकड़ा है| आपको यह आसानी से नौकरी मिल सकती है, कैरी में नौकरियों की कमी नहीं है|

फ्रेमोंट, कैलिफोर्निया

यहां की आबादी तकरीबन 2,30,964 है| यहाँ के लोगों की औसत आमदनी करीबन 122,191 डॉलर्स है| यहां की बेरोजगारी का रेट 4.6 प्रतिशत है| यदि आप कैलिफोर्निया में सबसे अमीर शहर की तालाश में हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है| यह सभी सुनहरे शहरों में से अमीर शहर है| यहाँ के लोग इसलिए अमीर है क्योंकि यह रहने का खर्चा ही बहुत ज़्यादा है|

मकिन्ने, टेक्सस

यहां की आबादी तकरीबन 1,64,760 है| यहां के लोगों की औसत आमदनी करीबन 87,608 डॉलर्स है| यहां की बेरोजगारी का रेट 3.4 प्रतिशत है| टेक्सस में काफी ज़्यादा अमीर लोग रहते हैं| यहां आपको लोग परेशानी और मेहनत करते हुए कम और ऐश करते हुए ज़्यादा दिखेंगे| 100 निवासियों में से तकरीबन 3 से भी कम लोग ऐसे होते है जिनके पास काम नहीं होता और यह काफी आश्चर्यजनक है|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

सेंट मटियो, कैलिफोर्निया

यहां की आबादी तकरीबन 1,03,500 है| यहां के लोगों की औसत आमदनी करीबन 139,399 डॉलर्स है| यहां की बेरोजगारी का रेट 4.1 प्रतिशत है जो कि बहुत कम है| सेंट मटियो एक बेहद खूबसूरत शहर है| इस शहर के लोग भी काफी अमीर है| यहां के लोग काफी आरामदायक ज़िन्दगी जीते है|

Image Source :- worldatlas.com

Share.
Exit mobile version