UP Panchayat update- उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मतदाता सूची तैयार:
पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने 71 जिलों की मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए शुक्रवार को जारी कर दिया। गोंडा, संभल, मुरादाबाद व गौतमबुद्धनगर जिले के साथ ही परिसीमन से आंशिक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए अब आयोग वहां विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाएगा। इसके लिए फरवरी के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी की जाएगी।
चुनाव के लिए आयोग द्वारा चार | दिसंबर को मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी की |गई थी। अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को ज्यादातर जिलों की मतदाता सूची का अंतिम रूप से | प्रकाशन कर दिया गया। आयोग के अनुसार अबको चुनाव में लगभग 12.50 करोड़ मतदाता होंगे। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए चलाए गए वृहद पुनरीक्षण अभियान में जहां 2,10,40,979 नाम जोड़े गए वहीं 1,08,74.562 नामों को सूची से हटाया गया। 39,36,027 नामों में शोधन किया गया है। कुल ग्रामीण आबादी में अब 67.45 फीसद मतदाता हैं। सर्वाधिक 76 से लेकर 61 फीसद तक मतदाता हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 11.74 करोड़ थी।
42 फीसद से अधिक वुवा मतदाता: अब तक तैयार मतदाता सूची के मुताबिक कुल वोटर में तकरीबन 42.43 फीसद (5.58 करोड़) 35 वर्ष से कम आयु के युवा हैं। 36 से 60 वर्ष के जहाँ 42.83 फोसद वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के 11.73 फीसद वोटर हैं।
पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल गोंडा में 1054 प्रधान थे, जबकि इस बार जब चुनाव होगा तो 1,214 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। मुरादाबाद में पिछले चुनाव में 588 प्रधान चुने गए थे, जबकि इस बार के चुनाव में 643 प्रधान चुने जाएंगे। संभल में भी संख्या 556 से बढ़कर 670 हो जाएगी। गाजीपुर में 1,237 से बढ़कर 1,238 ग्राम प्रधान हो जाएंगे।
बाकी के 71 जिलों में या तो ग्राम प्रधानों की संख्या बीते चुनाव जितनी ही है या कम हो गई है। ज्यादातर जिले ऐसे हैं, जिनमें संख्या कम हुई है। इसके अलावा पंचायतों में वार्डों की संख्या में 12,745 की कमी आएगी जबकि क्षेत्र पंचायतों के वॉर्ड में 2,046 की कमी आएगी। जिला पंचायत के वार्ड घटे है 3,120 से कम होकर 3,051 रह गए हैं।
इसे भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार: Drone से हो रहा बुंदेलखंड में ग्रामीण आबादी का सर्वेक्षण
इसे भी पढ़े: Coronavirus LIVE Updates: देश में एक दिन में आए 14,256 नए केस, जो बाइडेन के इनोग्रेशन में तैनात 100-200 नेशनल गार्ड पॉजिटिव
ऐसी तमाम ख़बरों के लिए जुड़े रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे बताये कैसा लगा आर्टिकल “UP Panchayat update- उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मतदाता सूचि तैयार