जामताड़ा : नगर पंचायत चुनाव का पर्चा दाखिल की प्रक्रिया और स्क्रूटनी के बाद जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिनमें भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और (Panchayat Election) राजद समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस बार नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है.
Panchayat Election – जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है. खासकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. कुल सात प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पसीना बहाना शुरू कर दिया है. चुनाव मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होना चाहते हैं, लेकिन जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा.
चुनाव मैदान में हैं ये 7 प्रत्याशी
-
- रीना कुमारी-भाजपा समर्थित प्रत्याशी
-
- मुक्त मंडल-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी
-
- चमेली देवी-झामुमो समर्थित प्रत्याशी
-
- अमृता यादव-राजद समर्थित प्रत्याशी
-
- आशा गुप्ता
-
- बबीता झा-भाजपा नेत्री
-
- लवली दुबे
मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना
अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों में मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है. चुनाव मैदान में खड़े सभी सातों प्रत्याशी खुद को दूसरे से कम नहीं आंक रहे हैं. सभी अपनी-अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और जीत का दावा भी कर रहे हैं, लेकिन प्रमुख रूप से भाजपा समर्थित प्रत्याशी, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार और झामुमो समर्थित उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है. इसमें कौन एक नंबर होगा, कौन दो नंबर होगा और कौन तीन नंबर होगा इसे लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है.

